Thursday, April 25, 2024
Homeजुर्मजनसेवा केन्द्र में महिला से चार दंरिदों ने किया गैंग रेप, घटना...

जनसेवा केन्द्र में महिला से चार दंरिदों ने किया गैंग रेप, घटना का वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी


होशियार सिंह
नौहझील।
नौहझील थाना क्षेत्र में एक जनसेवा केंद्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। नामजद आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद बलात्कार के आरोपियों ने इस वीडियो को महिला के मायकेवालों और ससुरालवालों को भी भेज दिया। पीड़ित महिला ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपी की तलाश में इलाका पुलिस दबिश दे रही है।

सामूहिक बलात्कार की घटना मई महीने की है। पीड़िता ने अब मुकदमा दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव की महिला 28 मई की दोपहर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का फॉर्म भरने के लिए गई थी। यहां पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना नौहझील पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक चरण सिंह, कंप्यूटर सेंटर संचालक सतीश, दुकान स्वामी धनपाल निवासी मल्हान और जीतू निवासी अड्डा छिनपराई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोर्ट में दर्ज होंगे पीड़िता के बयान

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार जीतू की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर 161 के बयान लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है, जबकि चौथे की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। मेडिकल कराने के बाद पीड़िता के 161 के बयान लिए गए हैं, जबकि 164 के बयान सोमवार को कोर्ट में होंगे।

एक आरोपी है परिचित
आरोपी चरण सिंह मूलरूप से अलीगढ़ जनपद के एक गांव का रहने वाला है। बलात्कार पीड़िता का मायका भी इसी गांव में है। पीड़िता और आरोपी एक ही स्कूल में साथ-साथ पढ़े हैं। आरोपी पहले से ही पीड़िता को जानता था। वहीं पुलिस भी हर एंगल पर जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments