Monday, May 6, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 04 सितम्बर 2022, रविवार

आज का पञ्चांग: 04 सितम्बर 2022, रविवार

श्रीगणेशाय नम:

आज रविवार को भाद्रपद सुदी अष्टमी 10:41 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री राधाष्टमी व्रत , श्री दूर्वाष्टमी / भौमाष्टमी , ज्येष्ठा नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी का व्रत – पूजन 21:43 से पूर्व , आज से 16 दिवसात्मक श्री महालक्ष्मी व्रतारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 21:43 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 21:43 से , पुष्पांजलि व्रत पूर्ण (जैन ) , मेला भर्तृहरि (3 दिन ), महर्षि दधीचि जयंती (भाद्रपद शुक्ल अष्टमी) , श्री पुष्प दन्त जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , भाद्रपद शुक्ल अष्टमी ) , श्री दादा भाई नौरोजी जतन्ती , श्री सुशील कुमार शिंदे जन्म दिवस , श्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्मृति दिवस व श्री विल्फ़्रेड डिसूजा स्मृति दिवस।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- भाद्रपद
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- अष्टमी – 10:41 तक
  • पश्चात- नवमी
  • नक्षत्र- ज्येष्ठा – 21:43 तक
  • पश्चात- मूल
  • करण- बव. – 10:41 तक
  • पश्चात- बालव
  • योग- विश्कुम्भ – 14:23 तक
  • पश्चात- प्रीति
  • सूर्योदय- 06:00
  • सूर्यास्त- 18:39
  • चन्द्रोदय- 13:43
  • चन्द्रराशि- वृश्चिक – 21:43 तक
  • पश्चात- धनु
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:54 से 12:45
  • राहुकाल- 17:04 से 18:39
  • ऋतु- शरद्
  • दिशाशूल- पश्चिम

कल सोमवार को भाद्रपद सुदी नवमी 08:29 तक पश्चात् दशमी 29:55 तक , अदु:ख नवमी , तल नवमी (उड़ीसा ) , गौरी लक्ष्मी गणपति पूजन , काशी के लक्ष्मी कुण्ड में स्नान , दशावतार व्रत , अच्युत दशमी , तेजाजी दशमी , सुगन्ध दशमी व्रत (जैन), मूल संज्ञक नक्षत्र 20:05 तक , मूल नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी का विसर्जन 20:05 से पूर्व ,भागवत सप्ताह प्रारम्भ , बाबा श्रीचन्द्र नवमी / जयन्ती ( पं. , उदासीन सम्प्रदाय महोत्सव ,भाद्रपद शुक्ल नवमी ) , श्री रामदेव / रामदेवरा जी का मेला (आरती दर्शन , नवलदुर्ग ) , मेला श्री वीर तेजाजी , दशावतार धूप – सुगन्ध दशमी / जयन्ती ( भाद्रपद शुक्ल दशमी ), राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (सर्वपल्ली डॉ. श्री राधाकृष्णन जयन्ती) , श्री लक्ष्मीनारायण रामदास जन्म दिवस , मेजर श्री धनसिंह थापा स्मृति दिवस , वीर नीरजा भनोट शहीदी दिवस (अशोक चक्र व तमगा-ए-हिन्द से सम्मानित) व अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments