Sunday, May 19, 2024
Homeशिक्षा जगतशिक्षक दिवसः देश की सम्पत्ति बैंक में नहीं, विद्यालयों में होती है-...

शिक्षक दिवसः देश की सम्पत्ति बैंक में नहीं, विद्यालयों में होती है- दीपेश श्रीवास्तव

मथुरा। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में कृष्ण गंगाा में डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्मदिन शिक्षक शिवस के रूप में सोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राधा कृष्णन के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन से हुआ।
इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपेश श्रीवास्तव जी ने की। मुख्य वक्ता का दायितव उप प्रधानाचार्य श्याम सिंह ने निभाया। काय्रक्रम के संयोजक ब्रजकिशोर शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालकन विष्णु भगवान गोस्वामी ने किया।

मुख्य वक्ता ने अपने उदबोधन में बताया कि देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. राधा कृष्णन का जन्म केरल के तिरूट्टनी गांव में हुआ। माता सीतारम्मा, पिता सर्वपल्ली वीरास्वामी के घर हुआ था। उनका जीवन सादा जीवन उच्च विचार था। कार्यक्रम के अध्यक्ष दीपेश श्रीवास्तव ने उनके कायों का उल्लेख किया और उन्होंने कहा कि देश की सम्पत्ति बैंक में नहंी है विद्यालयों में होती है। विद्यालय के छात्र हितांशु वार्ष्णेय, अनुष्का गुप्ता ने उनके जीवन पर अपने- अपने विचार व्यक्त किए।तत्पश्चात शिक्षको के चरण स्पर्श कर अभिभावन किया और कक्षा सज्जा की। कई कक्षाओं में बच्चो ंने अपने -अपने शिक्षकों को मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी विद्यालय की मीडिया प्रमुख श्रद्धा शर्मा ने दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments