श्रीगणेशाय नम:
आज बृहस्पतिवार को आश्विन बदी द्वादशी 25:19 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , द्वादशी का श्राद्ध , चक्रांकित महाभागवतों -यति – वैष्णवों – संन्यासियों का श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्री पवन कुमार चामलिंग जन्म दिवस , विश्व गेंडा दिवस , गुलाब दिवस (कैंसर रोगियों के कल्याणार्थ) , विश्व कार मुक्त दिवस व श्रम प्रतिष्ठा दिवस ( कन्फर्म नहीं )।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- आश्विन
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- द्वादशी – 25:19 तक
- पश्चात- त्रयोदशी
- नक्षत्र- आश्लेषा – 26:04 तक
- पश्चात- मघा
- करण- कौलव – 12:31
- पश्चात- तैतिल
- योग- शिव – 09:43 तक
- पश्चात- सिद्ध
- सूर्योदय- 06:09
- सूर्यास्त- 18:18
- चन्द्रोदय- 27:29
- चन्द्रराशि- कर्क – 26:04 तक
- पश्चात- सिंह
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:49 से 12:38
- राहुकाल- 13:44 से 15:16
- ऋतु- शरद्
- दिशाशूल- दक्षिण
कल शुक्रवार को आश्विन बदी त्रयोदशी 26:32 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , त्रयोदशी का श्राद्ध , मघा श्राद्ध , मास शिवरात्रि व्रत , कलियुगादि तिथि , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:50 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:50 से सूर्योदय तक , सूर्य सायन तुला राशि में 06:46 पर , शक आश्विन मासारम्भ , दक्षिणगोल प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 26:31 से , वक्री गुरु उ.भा. में 11:35 पर , मुक्तावली व्रत (जैन) , हरियाणा शहीदी दिवस / राव तुलाराम शहीदी दिवस , हैफा दिवस (104 वाँ , भारत और इज़राइल) , केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्थापना दिवस (48 वां) , दिन और रात की अवधि एक समान दिवस व अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस ।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय