Friday, March 29, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़बंदरों ने वृद्ध महिला पर बोला हमला, मौत

बंदरों ने वृद्ध महिला पर बोला हमला, मौत

  • नाहरा गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
  • बंदरों के हमले से बच्चें सहित एक दर्जन लोग हो चुके हैं घायल

बरसाना। बरसाना के समीपवर्ती गांव नाहरा में बंदरों ने एक वृद्ध महिला पर हमला बोल दिया। घायल महिला ने तीन दिन के बाद दम तोड़ दिया। वहीं आये दिन हो रहे बंदरों के हमले से ग्रामीण दहशत में व्याप्त है। बरसाना के समीपवर्ती गांव नाहरा में आये दिन बंदर खूंखार होते जा रहे है। बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में भी दहशत है।

सोमवार की दोपहर खाट पर सो रही अस्सी वर्षीय बुजुर्ग महिला सावित्री देवी पर आचनक आधा दर्जन बंदरों ने हमला बोल दिया। जिसके बाद घायल महिला को उसके स्वजन सरकारी अस्पताल पर इलाज के लिए ले गये। जहां डाक्टरों ने बुजुर्ग महिला का उपचार करने के बाद घर भेज दिया, लेकिन तीन दिन बाद बुधवार को घायल महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं आये दिन हो रहे बंदरों के आतंक से ग्रामीण व स्कूली बच्चें दहशत में है।


इस दौरान गांव कि लीला देवी, सुनीता व बालिका इंदो, प्रिया, ललिता, मधु, दीपिका, प्रीति तथा पातो, शिवम, कृष्णा, विजय, देव आदि बच्चों पर भी बंदरों ने हमला किया था। सीएचसी के प्रभारी डाक्टर मनोज वशिष्ठ ने बताया कि तीन दिन पहले एक महिला पर बंदरों ने हमला किया था। लेकिन चोट इतनी गहरी नहीं थी कि महिला की जान जा सके। वहीं ग्रामीण लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आये दिन बंदर छोटे छोटे बच्चों पर हमला कर रहे है। वहीं अकेली महिला को देखकर उस पर भी हमला बोल देते है। जिससे पूरा गांव दहशत में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments