श्रीगणेशाय नम:
आज शुक्रवार को आश्विन बदी त्रयोदशी 26:32 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , त्रयोदशी का श्राद्ध , मघा श्राद्ध , मास शिवरात्रि व्रत (कल श्रेष्ठ ), कलियुगादि तिथि , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:50 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:50 से सूर्योदय तक , सूर्य सायन तुला राशि में 06:46 पर , शक आश्विन मासारम्भ , दक्षिणगोल प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 26:31 से , वक्री गुरु उ.भा. में 11:35 पर , मुक्तावली व्रत (जैन) , हरियाणा शहीदी दिवस / राव तुलाराम शहीदी दिवस , राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयन्ती , हैफा दिवस (104 वाँ , भारत और इज़राइल) , केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्थापना दिवस (48 वां) , दिन और रात की अवधि एक समान दिवस व अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस ।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- आश्विन
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- त्रयोदशी – 26:32 तक
- पश्चात- चतुर्दशी
- नक्षत्र- मघा – 27:51 तक
- पश्चात- पूर्वाफाल्गुनी
- करण- गर – 14:00 तक
- पश्चात- वणिज
- योग- सिद्ध – 09:54 तक
- पश्चात- साध्य
- सूर्योदय- 06:09
- सूर्यास्त- 18:17
- चन्द्रोदय- 28:26
- चन्द्रराशि- सिंह – दिनरात
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:49 से 12:37
- राहुकाल- 10:42 से 12:13
- ऋतु- शरद्
- दिशाशूल- पश्चिम
कल शनिवार को आश्विन बदी चतुर्दशी 27:14 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , चतुर्दशी का श्राद्ध , शस्त्रादि -विष – दुर्घटना (अपमृत्यु ) से मृत लोगों का श्राद्ध आज ही करना चाहिए , मास शिवरात्रि व्रत , मंगल मृगशिरा नक्षत्र में 07:35 पर , शुक्र कन्या राशि में 21:03 पर , विघ्नकारक भद्रा 14:52 तक , मैडम भीकाजी कामा जन्मदिन व विश्व सफाई दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय