Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरानगर निगम के मुख्यालय के नवनिर्माण कार्य की शिलापट्टिका का किया गया...

नगर निगम के मुख्यालय के नवनिर्माण कार्य की शिलापट्टिका का किया गया अनावरण


मथुरा। भूतेश्वर स्थित जल निगम कार्यालय के पीछे नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के मुख्यालय का नवनिर्माण कार्य की शिलापट्टिका का अनावरण महापौर, डॉ. मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के समस्त पार्षदगणों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।


नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा बताया गया कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के मुख्यालय का निर्माण कार्य लगभग 47 करोड़ रूपये की लागत से कन्स्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज, उ0प्र0 जल निगम, मथुरा द्वारा किया जा रहा है। मुख्यालय का निर्माण कार्य चार जुलाई .2023 तक पूर्ण कराया जाना है। नगर निगम के महापौर डा. मुकेश आर्य बन्धु द्वारा बताया गया कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के प्रथम बोर्ड का गठन होने के उपरान्त देखा गया कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन का कार्यालय नगर पालिका के दृष्टिगत पूर्व से निर्मित कक्षों में संचालित किया जा रहा है, जिसके कारण नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।


उक्त के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के मुख्यालय निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की शासन को प्रेषित की गयी, जिसके क्रम में शासन द्वारा मुख्यालय निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। आज दिनांक 30 सितंबर 2022 को नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के मुख्यालय के नवनिर्माण की शिलापट्टिका का अनावरण समस्त पार्षदगणों की उपस्थिति में किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments