Thursday, May 2, 2024
Homeशिक्षा जगतसंस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने लगाया दीपावली फैशन ट्रेड शो

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने लगाया दीपावली फैशन ट्रेड शो


मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में स्कूल आफ फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने दो दिवसीय दीपावली फैशन ट्रेड शो का आयोजन किया। इस ट्रेड शो में छात्र-छात्राओं ने अपने बनाए सुंदर वस्त्रों, बैग, ज्यूलरी का प्रदर्शन किया और साथ ही इनकी बिक्री भी की। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने जमकर इन विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए परिधानों की खरीददारी की।


संस्कृति स्कूल आफ फैशन डिजाइनिंग के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने अपने द्वारा बनाए गए पुरुषों और युवतियों के वस्त्रों, ठाकुरजी की पोशाकों, बच्चों की लुभाने वाली पोशाकों, नेकलैस, ईयर टाप्स का प्रदर्शन किया। इन वस्त्रों में हाई फैशन डिजाइनिंग, वेडिंग ड्रेस और परंपरागत वस्त्र जिनमें कुर्ता, पायजामा, हाफ शर्ट, फुल शर्ट शामिल थीं। वहीं आने वाली शीत ऋतु को देखते हुए पुरुषों और महिलाओं के गरम वस्त्र, ठाकुरजी के लिए ऊनी पोशाकें आदि भी आकर्षित कर रही थीं। इन आकर्षक परिधानों, ज्यूलरी, बैग को बनाने वाले छात्र-छात्राओं में नेहा, नंदनी, हरिप्रिया, दीपक, अमित, आयुष, शालू, कुमकुम, पूजा, विधि और वर्षा आदि थीं।


दीपावली फैशन ट्रेड शो की व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाला संस्कृति स्कूल आफ फैशन डिजाइनिंग के संकाय सदस्य शांतनु पाल ने। आयोजक संकाय सदस्य शुभांगी पाटीदारी थीं। वस्त्रों को बनाने में संकाय सदस्य मोनिका खत्री का सहयोग रहा। दीपावली ट्रेड फेयर शो का निरीक्षण करने पहुंचीं विवि की विशेष कार्याधिकारी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों के काम की जमकर तारीफ की उन्होंने उन संकाय सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने विद्यार्थियों के सामान और वस्त्रों की खरीदकर उनका प्रोत्साहन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments