Saturday, April 27, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शिट्टी ने किया चित्र प्रदर्शिनी का उद्घाटन

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शिट्टी ने किया चित्र प्रदर्शिनी का उद्घाटन


वृंदावन। देश के प्रख्यात चित्रकार पदमश्री कृष्ण कन्हाई की ताओ आर्ट गैलरी, वरली, मुम्बई में आयोजित चित्र प्रदर्शिनी का उद्घाटन फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एवं सांसद श्रीकांत शिंदे ने किया। ताओ आर्ट गैलरी, वरली, मुम्बई में चार दिन चली इस प्रदर्शिनी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, सांस्कृतिक कार्य, वन एवं मत्स्य व्यवसाय मंत्री महाराष्ट्र सुधीर मुनगंटीवार ने भी अवलोकन किया। कहा कि यह प्रदर्शिनी मुम्बई के लोगों के लिये अनोखी प्रदर्शिनी है। वृन्दावन से कृष्ण मुम्बई पधारे हैं। ये ऐसे भक्ति मय चित्र हैं, जिसमें हमारे देश की संस्कृति तथा भारत का इतिहास दिखाई देता है। कहा ये चित्र इतने सुन्दर है तो वास्तव में कृष्ण कितने सुंदर होंगे।

कृष्ण कन्हाई के चित्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी अद्भुत चित्र प्रदर्शिनी मुम्बई में पहली बार आयोजित की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा की महाराष्ट्र के अन्य शहरो में भी ऐसी प्रदर्शिनी होनी चाहिए। सभी नेताओं ने कृष्ण कन्हाई द्वारा बनाए गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का पोट्रेट जो संसद भवन मे लगा है उसकी बहुत प्रशंसा की ।
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी चित्रों को देखकर अभीभूत हो गईं।

उन्होंने कहा कि मुझे आपके चित्रों तथा आपसे प्यार हो गया है। शिल्पा ने अपने घर के लिए भी एक चित्र को पसन्द किया। कृष्ण कन्हाई ने इस तरह के चित्रों की प्रदर्शिनी मुम्बई मे पहली बार आयोजित की थी। इन चित्रों में आधुनिक तथा पारम्पारिक शैली को मिश्रित करके समयकालीन बनाया गया था। इस चित्रकला प्रदर्शिनी का सेकडों लोगो ने अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता शाइना एनसी, कल्पना शाह आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments