Saturday, April 27, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़महामण्डलेश्वर धर्मेन्द्र गिरी पर बलात्कार का आरोप, केस दर्ज

महामण्डलेश्वर धर्मेन्द्र गिरी पर बलात्कार का आरोप, केस दर्ज

वृन्दावन। बिल्डर से धर्माचार्य बने महामण्डलेश्वर धर्मेन्द्र गिरी पर राजस्थान के डीग थाने में छाता की रहने वाली एक पिछड़ी जाति की महिला से रिवाल्वर का भय दिखाकर बलात्कार करने का अभियोग दर्ज हुआ है।


छाता तहसील के ग्राम ऐंच निवासी पिछड़ी जाति की पीड़िता महिला द्वारा एफआईआर में दर्ज कराई गई जानकारी के अनुसार विगत 26 सितंबर को वह डीग अपना ईलाज कराने गई थी। दोपहर को वापस छाता आने के लिए जब वह पुराना डीग स्थित शहीद स्थल पर वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी समय सफेद रंग की मथुरा में पंजीकृत नंबर की अर्टिगा कार वहां आकर रुकी। जिसके चालक ने मथुरा जाते समय छाता छोड़ने की बात कहकर महिला को गाड़ी में बिठा लिया।


डीग से वहज के बीच सुनसान स्थान पर गाड़ी में बैठे धर्मेन्द्र गिरी नामक व्यक्ति ने चालक को पानी लेने भेज दिया और महिला से धमकाते हुए रिवॉल्वर की नोंक पर दुष्कर्म किया। इसके बाद उस महिला को वहीं छोड़कर निकल गया। महिला बस द्वारा किसी तरह अपने गांव पहुंची और बाहर मजदूरी करके लौटने पर आपबीती अपने पति को बताई। जिसके बाद महिला ने पुलिस में अपने साथ हुई दुष्कर्म की वारदात की रिपोर्ट डीग थाने में दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments