Wednesday, May 8, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़कुटुंब जीवन का महत्वपूर्ण अंगः स्वामी सत्यमित्रानंद

कुटुंब जीवन का महत्वपूर्ण अंगः स्वामी सत्यमित्रानंद


मथुरा। कुटुम्ब प्रबोधन ब्रज प्रांत युवक गोष्ठी का आयोजन श्री कृष्ण गांधी विद्या मंदिर गायत्री तपोभूमि के सामने हुआ, इसमें युवकों को कुटुंब के 6 आयाम नंबर 1 भजन 2 भोजन 3 भाषा 4 भेष भूषा 5 भ्रमण 6 भजन से मिलकर कुटुंब की स्थापना हुई है।


इस संदर्भ में स्वामी सत्यमित्रानंद ने कहा की आज के नवयुवक कुटुंब के महत्व को भूलते जा रहे हैं ।जोकि जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है हम जो आचरण अपने बच्चों को दे रहे हैं । वही आचरण में अपने माता पिता से करना चाहिए इस क्रम में इस क्रम में डॉक्टर भुवन बंसल, जो कि फिजीशियन है। उन्होंने कहा आज के युवकों में खानपान की समस्या अधिक हो गई है। इस कारण से वह शारीरिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं। बाहर का खाना खाकर अपने लिवर औऱ पेट को कमजोर कर रहे हैं। उन्हें अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए तथा इस समय उनका शरीर में होने वाले परिवर्तन के बारे में जानकारी रखनी चाहिए।


मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज ने अपने विचार रखते हुए कहा आज देश को अच्छे आचरण युवकों की अति आवश्यकता है। युवकों चाहिए वह अपने कुटुंब को साथ में लेकर देश की सेवा में अपना योगदान प्रदान करें उनको यह देखना चाहिए इतिहास हमारे वीरों से भरा पड़ा है जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने जीवन को न्यौछावर तक कर दिया ।


अगले क्रम में कुटुंब प्रबोधन के ब्रज प्रांत संयोजक अंबिका प्रसाद ने कुटुंब में छह आयामों अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए आज के समय में हम उन दोस्तों को भूलते जा रहे हैं । जो हमारे जीवन को सार्थक बनाते थे। जैसे ताऊ, चाचा, मामा, मौसी आदि रिश्ते खत्म से हो गए हैं । युवक अपनी परिवार का पालन पोषण करना उसकी जिम्मेदारी हैं उसको निभाने का पूर्ण प्रयास करना चाहिए। इसी क्रम में मथुरा महानगर कुटुंब प्रबोधन के संयोजक चेतन त्रिपाठी ने इस गोष्टी मैं सम्मिलित युवकों से देश के इतिहास के संदर्भ में प्रश्न पूछ कर देश के इतिहास को समझाने की कोशिश की। इस गोष्ठी का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।


गोष्ठी में मुख्य रूप से विभाग संयोजक महेश क़िलानोत, महानगर संयोजक चेतन त्रिपाठी,सह संयोजक अर्पित जादौन, रमेश सिसोदिया, सुरेंद्र सिसोदिया, डॉ अरुण उपाध्याय ,रेखा रानी, सर्वेश शर्मा, अशोक शर्मा, कुलदीप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments