Friday, April 26, 2024
Homeशिक्षा जगतसंस्कृति विश्वविद्यालय को मिला उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड

मथुरा। कुशीनगर महोत्सव के भव्य आयोजन के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विभूतियों को ‘उत्तर प्रदेश रत्न’ से सम्मानित किया गया। संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए दिया गया है। शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में संस्कृति विवि द्वारा डा. गुप्ता की आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान की सोच के चलते किए जा रहे विलक्षण प्रयासों के लिए यह चयन किया गया।


कुशीनगर क्षेत्र के तुर्कपट्टी महुअवा सूर्य मंदिर के निकट देवताल के तट पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में कला, शिक्षा, खेल, स्वरोजगार, सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को नारी ‘शक्ति सम्मान‘ व ‘उत्तर प्रदेश रत्न‘ से सम्मानित किया गया। संस्कृति विवि के कुलाधिपति(चांसलर) डा. सचिन गुप्ता का यह सम्मान उनके प्रतिनिधि के रूप वहां पहुंचे संस्कृति विवि के जनसंपर्क अधिकारी किशन चतुर्वेदी ने ग्रहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि भंते महेंद्र द्वारा यह पुरुस्कार दिये गए।


कार्यक्रम की शुरुआत सुर संग्राम के विजेता रघुवीर बटोही के भजन, अवधबिहारी सांवरिया, से हुई। इस दौरान भोजपुरी गायक आलोक कुमार, वीरेंद्र भारती ने अपने गीतों से वहां मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं अभिनेता पूनम दुबे ने अपने नृत्य से मंच जीवंत कर दिया। प्रसिद्ध गायिका गीतांजल राज के भजनों व ज्योति त्रिपाठी की कविता ने लोगों के दिलों को छू लिया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के प्रमुख विनय राय ने स्वयं किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments