Saturday, April 27, 2024
Homeजुर्मदिनदहाड़े भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, प्रॉपर्टी में हिस्सा...

दिनदहाड़े भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी बहन

आगरा के भोगीपुरा बाजार में शनिवार को दिनदहाडे़ भाई ने ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घर के आंगन में खड़ी बहन के सिर में गोली मारकर भाई फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि लड़की भाई से प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी। इसी को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार सुबह भी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ। इसी बीच आंगन में भाई ने बहन को गोली मार दी।


भोगीपुरा में घने बाजार में यतेंद्र चौधरी का मकान है। सुबह करीब 11 बजे घर में गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर आस-पास के लोग बाहर आए तो देखा कि यतेंद्र की बेटी पूनम चौधरी खून से लथपथ पड़ी है। गोलीकांड के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आस-पास के लोगों ने बताया कि यतेंद्र चौधरी के दो बेटे और दो बेटी हैं। यतेंद्र का निधन हो चुका है। उनका सबसे बड़ा बेटा रूपेश चौधरी है। इसके बाद दीपा है। दीपा की अवधपुरी में शादी हुई है। तीसरे नंबर पर गोली मारने का आरोपी ललित उर्फ निक्कू चौधरी है। सबसे छोटी पूनम थी, जिसकी हत्या की गई है। पूनम प्रॉपर्टी में निक्कू से अपना हिस्सा मांग रही थी।

निक्कू हिस्सा देने से मना कर रहा था। सुबह भी इसको लेकर विवाद हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पूनम घर के आंगन में खड़ी थी। तभी निक्कू आता है। पूनम की सिर पर तमंचा लगाकर गोली मार दिया। पूनम की मौके पर मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निक्कू अपनी बहन को जान से मारने का मन बनाकर ही आया था। उसने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब सात राउंड फायर हुए। इसमें युवती को कितनी गोली लगी हैं, इसकी अभी जानकारी नहीं हुई है। फायरिंग में ही निक्कू की भाभी को भी गोली लगी। बताया गया है कि भाई-बहन में आए दिन झगडे़ होते थे। शनिवार सुबह युवती एक दुकान में अपना ताला डाल रही थी। इस पर ही झगड़ा होने की बात कही जा रही है। क्षेत्र में निक्कू और उसके परिवार का खौफ है। परिवार का संबंध कुख्यात ओमप्रकाश उर्फ ओपी चौधरी से है। ऐसे में आसपास के लोग इस मामले पर बोलने से तैयार नहीं है। बताया गया है कि निक्कू चौधरी का पूरे इलाके में खौफ था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments