Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़पूर्व सेनिक व भाकियू अराजनेतिक के मंडल उपाध्यक्ष वेदवीर चौधरी का निधन

पूर्व सेनिक व भाकियू अराजनेतिक के मंडल उपाध्यक्ष वेदवीर चौधरी का निधन

होशियार सिंह
बाजना।
नौहझील थाना क्षेत्र के गांव दिलुपट्टी मुडिलिया निवासी पूर्व सैनिक व फिलहाल भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक में मंडल उपाध्यक्ष के पद पर तैनात वेेदवीर चौधरी ऊर्फ वेदू कमांडो के निधन की खबर सुन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु नोएडा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को हो गई। वेदू कमांडो हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित थे। जिन्हें इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने समाजसेवा करते हुए किसान यूनियन में किसानों के हक की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


निधन की खबर सुन कर पत्नी मुनेश देवी, बेटे हेमंत जो कि सेना में अपनी सेवा दे रहे हैं।, का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिवार पर अचानक टूटे दुखों के पहाड़ को लेकर आर्मी कैम्प से अधिकारी और क्षेत्र के लोग पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाने मृतक सैनिक के पैतृक गांव पहुंचे और मृतक पूर्व सैनिक अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान रालोद नेता योगेश नौहवार किसान नेता बुद्धा सिंह प्रधान, सोनवीर प्रधान, चेतन नौहवार, अजय सरपंच, अशोक प्रधान, ओम प्रकाश फौजदार, आदि के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments