Saturday, May 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सीएम योगी ने डीएम पुलकित खरे को चौ. चरण सिंह किसान सम्मान...

सीएम योगी ने डीएम पुलकित खरे को चौ. चरण सिंह किसान सम्मान से किया सम्मानित

मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ ने मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे को पराली प्रबंधन के लिए भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। वर्तमान वर्ष 2022 में पराली जलाने की मात्र 30 घटनायें प्रकाश में आयी हैं, जिनमें से केवल 10 घटनाओं में ही पराली जलाने की पुष्टि हुई है।

30 नवम्बर 2022 की अन्तिम बुलेटिन के अनुसार जनपद संयुक्त रूप से 34 वें स्थान पर था, जिसके फल स्वरूप मथुरा पराली प्रबंधन के कार्य में सर्वश्रेष्ठ जनपद चुना गया है। वर्ष 2022 में फसल अवशेष जलाये जाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं उप कृषि निदेशक राम कुमार माथुर द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है, जिसके लिए उनको सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments