Sunday, April 28, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़ब्रज गायिका वंदनाश्री के रस गायन से जीवंत हुई गोवर्धन लीला

ब्रज गायिका वंदनाश्री के रस गायन से जीवंत हुई गोवर्धन लीला

  • ब्रज लोक कला मंडल की त्रि दिवसीय प्रस्तुति का समापन


मथुरा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से ब्रज लोक कला मंडल द्वारा प्रस्तुत तीन दिवसीय गोवर्धन लीला महोत्सव के समापन दिवस पर संस्था के कलाकारों ने प्राचीन रसियाओं और गिर्राज लीला का गान प्रस्तुत कर पुरातन गायकी को जीवंत कर दिया।


नवीनता के नाम पर जहां ब्रज की गायकी का स्वरूप बिखरता नजर आता है वहां वन्दनाश्री ने अपनी गायकी से सिद्ध कर दिया कि ब्रज रस की महिमा, वाणीका माधुर्य और ब्रज गायिका का सरसगान क्या होता है। विशुद्ध पदों वाले लोकगीतों के आत्मविभोर करने वाले गान ने दर्शकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। जीवंत प्रस्तुति के क्रम में वन्दनाश्री ने गोवर्धन की आंतरिक परिक्रमा के जीर्ण-शीर्ण होते मार्ग की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने का आवाहन किया।

गोवर्धन लीला की समापन संध्या का शुभारंभ भागवताचार्य विष्णुजी महाराज, कुंवर नरेंद्र सिंह, सीए अमित बंसल संस्था के संरक्षक किशन चतुर्वेदी, संयोजक दीपक शर्मा एवं मीरा चंदेल ने दीप प्रज्वलन करके किया। गोवर्धन लीला महोत्सव की विशेष प्रस्तुति के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्रज रत्न “वन्दनाश्री” की भावविभोर सुरमधुर गायकी ने दर्शकों को मनमुग्ध कर दिया और पूरे पंडाल को गोवर्धन महाराज की जय जयकार से भर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments