Sunday, May 5, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़नगर निकायों में 26 जनवरी तक चलेगा स्वच्छता अभियान

नगर निकायों में 26 जनवरी तक चलेगा स्वच्छता अभियान

मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अन्तर्गत नगर निकायों में नगरीय सुविधाओं के स्तरोनयन एवं शहरों को सुन्दर बनाने हेतु जनवरी 2023 से 100 दिवसीय ‘‘उत्तर प्रदेश वैश्विक नगर‘‘ अभियान के क्रम में नगरों को गुड टू ग्रेट बनाने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। इसी कडी में स्थानीय लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक करने एवं ‘‘स्वच्छता परमो धर्म‘‘ के मूल सिद्धान्त को निरन्तरता देने के दृष्टिगत दिनांक 14 जरवरी 2023 से 24 जनवरी 2023 तक स्वच्छ विरासत अभियान एवं 24 जनवरी 2023 से 26 जनवरी 2023 तक नगर विकास विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस (उत्तर प्रदेश दिवस 2013) के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। तद्क्रम में नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कान्हा पशु आश्रय गौशाला वृन्दावन पर आज 24 जनवरी 2023 को समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


शासन के निर्देषों के क्रम में नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत पांच स्ट्रीट बेडरों क्रमंशः बन्टी वर्मा, विनोद राठौर, तेजपाल सिंह, हरदम सिंह, सौरभ यादव तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 05 लाभार्थियां क्रमशः प्रीति, गीता, विशाल कुमार, रनवीर सिंह, यशोदा देवी को आवास की चाबी देकर सम्मानित किया गया तथा उनके जीवन में होने वाले परिवर्तन को लोगो के मध्य प्रसारित किया गया। नवसृजित एवं नव विस्तारित क्षत्रे में किये जा रहे विकास कार्यो, केन्द्र सरकार, राज्य सरकार से सम्बन्धित महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रदर्शनी बीएसए कॉलेज मथुरा में आयोजित की गयी।


स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत मिशन मोड पर सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण, गार्बेज वलनरेबल प्वॉइन्ट को विलोपित, ओ डी एफ मापदण्डों के अनुसार शौचालय की सफाई, रेड स्पॉट एण्ड यलो स्पॉट की सफाई आदि सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम के 14 वरिष्ठ अधिकारियों की वार्ड वाइज ड्यूटी लगाई गयी है।कार्यक्रम का समापन उपस्थित सन्तगणों महन्त रामस्वरूप ब्रहमचारी, सिंहपौर मन्दिर के महन्त सुन्दर दास, अनुनय झा नगर आयुक्त, राधाकृष्ण पाठक एवं क्रान्ति शेखर सिंह अपर नगर आयुक्त द्वारा सामूहिक रूप से गौ-पूजन कर उन्हें हरा चारा, गुड आदि खिलाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीगोपाल वशिष्ठ द्वारा किया गया।


इस अवसर पर अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त, नीतू परियोजना अधिकारी डूडा, लवकुश गुप्ता सहायक नगर आयुक्त, एसपी मिश्रा अधिशासी अभियन्ता सिविल, रिजवान अहमद अधिशासी अभिन्ता यातायात, रामानन्द त्यागी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, सुभाश चन्द सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, हरिकृष्ण गुप्ता कर अधीक्षक, ऋषभ सेनिटेशन एक्सपर्ट, गोपल प्रसाद शर्मा, मनोज चैधरी, विजय किशोर,विनीत आईटी एक्सपर्ट, शवम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments