Wednesday, April 24, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मलखान सिंह हत्याकांड में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर गुड्डू समेत 14...

मलखान सिंह हत्याकांड में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर गुड्डू समेत 14 को उम्रकैद

अलीगढ़। बहुचर्चित मलखान सिंह हत्याकांड में बुलंदशहर जिला जज न्यायालय ने अलीगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। एक अन्य को भगोड़ा घोषित किया है। साथ ही मुख्य आरोपी तेजवीर सिंह उर्फ गुड्डू पर 1.50 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

30 मार्च 2006 को हुई थी पूर्व विधायक की हत्या
यूपी के जिला अलीगढ़ से कद्दावर नेता व विधानसभा इगलास के पूर्व विधायक मलखान सिंह और उनके अंगरक्षक की हत्या 30 मार्च 2006 को हत्या कर दी गई थी। जिसका मुकदमा उनके भाई दलवीर सिंह की ओर से दर्ज कराया गया और मुकदमे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू सहित 18 आरोपी बनाए गए। जिस मामले में सोमवार को बुलंदशहर सत्र न्यायाधीश पंकज सिंह की अदालत ने 14 आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। फैसले के दौरान कोर्ट में 14 अभियुक्त मौजूद थे। जबकि, एक आरोपी सोनू उपस्थित नहीं हुआ। उसे फरार घोषित करते हुए उसकी पत्रावली पृथक कर दी गई है।

आपको बता दें, कि 30 मार्च 2006 की शाम 5 बजे पूर्व विधायक मलखान सिंह व उनके गनर की उनके आवास के बाहर हत्या कर दी गई थी। पुलिस विवेचना में हत्या व हत्या की साजिश में तेजवीर सिंह गुड्डू सहित कुल 18 आरोपियों पर चार्जशीट दायर हुई थी। दो अभियुक्तों की मुकद्मे के दौरान मौत हो गई थी। एक अभियुक्त फरार चल रहा था। बुलंदशहर जिला जज न्यायालय ने मामले में 15 अभियुक्तों को दोषी करार दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments