Friday, April 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के चेयरमैन...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज भाग लेंगे

मथुरा। आगामी 10 से 12 फरवरी को लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में मथुरा निवासी सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज भाग लेंगे। डा.गौरव भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में हाइवे पर एक बड़ा अस्पताल खोलने जा रहे हैं। इसमें करीब 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। समिट में शामिल होने के लिए उन्हें प्रदेश सरकार से निमंत्रण मिल गया है। चिकित्सा क्षेत्र में आगरा मंडल से डा. गौरव भारद्वाज अकेले व्यक्ति होंगे जो इस समिट में शामिल होंगे। यह मथुरा के लिए उपलब्धि है।


चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने उन्हें पत्र भेजकर तो डॉ. गौरव भारद्वाज को निमंत्रण भेजा ही है, साथ ही फोन द्वारा भी उन्हें समिट में शामिल होने को आमंत्रित किया है। डॉ. गौरव भारद्वाज हाइवे पर राधा वैली के निकट सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बना रहे हैं। सिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. गौरव भारद्वाज द्वारा इस प्रोजेक्ट पर करीब 50 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किये जा रहे हैं। 200 बैड का यह अस्पताल बनने से न केबल चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों को बल्कि अन्य कई पेशे से जुड़े लोगों को भी रोजगार मिलेगा। इस हॉस्पिटल से करीब 500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।


डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि उनका यह अस्पताल निर्माणधीन है और मार्च तक चालू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आगरा मंडल से चिकित्सा क्षेत्र से वह अकेले व्यक्ति होंगे जो समिट में शामिल होंगे। यह अस्पताल सुपर स्पेशलिटी होगा। इसमें चार ओटी बनाये जा रहे हैं और डायलेसिस की सुविधा भी होगी। आईसीयू में करीब 70 बैड होंगे। उन्होंने बताया कि चिकित्सा और नर्सिंग स्टाफ के अलावा पेंट्री, फार्मेसी, गार्ड आदि मिलाकर करीब 500 लोगों को रोजगार यहां मिलेगा।


डॉ. गौरव भारद्वाज पहले से ही दो अस्पताल संचालित कर रहे हैं। इसमें से गोवर्धन चौराहे के निकट स्थित सिटी हॉस्पिटल में 50 और टाउनशिप स्थित अस्पताल में 40 बैड हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments