Saturday, July 27, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा की रासाचार्य वन्दनाश्री ने जी20 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किया ब्रज...

मथुरा की रासाचार्य वन्दनाश्री ने जी20 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किया ब्रज की होली का मंचन

मथुरा। मथुरा की ख्याति प्राप्त रासाचार्या ब्रज रत्न वन्दनाश्री द्वारा जी20 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के मुख्य मंच पर ब्रज की होली के विराट रूप ऐतिहासिक मंचन किया गया। गायन, वादन, नृत्य परक प्रस्तुति देकर वन्दनाश्री ने प्रस्तुति देकर सभी को भगवान राधाकृष्ण की भक्ति में पगी ब्रज संस्कृति का दर्शन कराया। गायन के साथ – साथ पारंपरिक होली देख सभी भावविभोर हो गए।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं भारत के समस्त गणमान्य अतिथि गण ने भावात्मक रसात्मक और संगीत का अद्भुत समन्वय ब्रज की होली देख तालियों से ब्रज कलाकार का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत रासाचार्य वन्दनाश्री ने कहा की “ब्रज संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित करना हमारा मूल उद्देश्य एवं संकल्प है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments