Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़लड्डू होली में यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट ने मोटे अनाज के व्यंजन वितरित...

लड्डू होली में यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट ने मोटे अनाज के व्यंजन वितरित किए

बरसाना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 के दौरान विदेशी मेहमानों को मोटे अनाज से तैयार व्यंजन परोसने की बात कही थी। देश वासियों को मोटे अनाज को वरीयता देने का आह्वान किया गया था। उसी के दृष्टिगत यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभगवान गोयल ने बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठमार होली में लाखों श्रद्धालुओं को मोटे अनाज से बनाएं गये भोजन बांटा गया।


अवसर पर यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट ने विधिवत शिवास्त्र का वितरण कराया गया। हजारों की तादाद में हिंदू धर्मावलंबीयों ने शिवास्त्र धारण करके भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। लड्डू होली और लठमार होली पर बरसाए में मोटे अनाज से बने व्यंजनों का वितरण कराया जाएगा। साथ ही हिन्दूओं को शिवास्त्र धारण कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments