Monday, May 6, 2024
Homeशिक्षा जगतहर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य समझेः प्रो. नीता अवस्थी

हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य समझेः प्रो. नीता अवस्थी

जी.एल. बजाज में पोस्टर प्रजेंटेशन, वेस्ट सेग्रेशन और पौधरोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस

मथुरा। जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा में छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रजेंटेशन, वेस्ट सेग्रेशन और पौधरोपण के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विपुल अग्रवाल, संस्थापक मथुरा प्रोजेक्ट तथा गोविन्द शर्मा सदस्य मथुरा प्रोजेक्ट ने वेस्ट सेग्रेशन के बारे में संस्थान के छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस इस बात की याद दिलाता है कि आज की पीढ़ी को आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को संरक्षित करना कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और जंगलों की कटाई बढ़ते प्रदूषण की मुख्य वजह हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य समझ ले तो इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
प्रो. अवस्थी ने कहा कि हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि प्लास्टिक का इस्तेमाल इस वक्त पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है और हमें इसके इस्तेमाल को रोकने पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में इस साल की थीम भी इसी पर आधारित है, जिसे नाम दिया गया है बीट प्लास्टिक पोल्यूशन। इस विषय को इसलिए चुना गया है ताकि प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसके वैकल्पिक तरीकों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए पोस्टर प्रजेंटेशन में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा सुरभि गोधारा ने बाजी मारी। जी.एल. बजाज के इन्वायरमेंटल क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक सत्येन्द्र कुमार, आशीष कुमार और बृजेश गुप्ता रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments