Friday, May 17, 2024
Homeशिक्षा जगतसंस्कृति विवि के छात्र ने हरियाणा यूथ बाक्सिंग में जीता गोल्ड

संस्कृति विवि के छात्र ने हरियाणा यूथ बाक्सिंग में जीता गोल्ड

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के बीए मनोविज्ञान के द्वितीय वर्ष के छात्र मनमोहन ने हरियाणा यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार और विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है। 75 किलो भार वर्ग के इस मुकाबले में पांच मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद यह मेडल हासिल हुआ। हरियाणा यूथ चैंपियनशिप-2023 में हरियाणा के लगभग 450 यूथ बाक्सर ने भाग लिया।
मनमोहन की जीत पर विवि के चांसलर डा. सचिन गुप्ता सहित सभी अधिकारियों, शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद मनमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि बचपन के मोटापे से मुक्ति पाने के लिए वे 13 साल की उम्र में बाक्सिंग अकेडमी जाने लगे। अकेडमी में ऐसा मन लगा कि उनका रुझान बाक्सिंग की ओर बढ़ गया। पलवल हरियाणा के गांव बनचारी के रहने वाले मनमोहन ने बताया कि बाक्सिंग की शिक्षा और प्रशिक्षण वे प्रसिद्ध राष्ट्रीय प्रशिक्षक और अनेक पदक विजेता अशोक सिंह सोरोत से उनकी अपनी अकेडमी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स अकेडमी से ले रहे हैं। मनमोहन के पिता श्यामवीरजी खेती करते हैं। चाचा बाबूरामजी और दादाजी नंदलालजी हरियाणा पुलिस में हैं। मनमोहन की दो बड़ी बहनें हैं। सारा परिवार एक साथ रहता है। परिवार की ओर से उन्होंने अपने खेल और पढ़ाई के लिए पूरा सपोर्ट है। संस्कृति विवि के शिक्षक मो. फहीम ने बताया कि मनमोहन की इच्छा बाक्सिंग में देश के लिए खेलने की है। मनमोहन को पढ़ाई और अपने खेल के अलावा कोई और शौक नहीं है। उन्होंने बताया कि सुबह डेढ़ घंटा और शाम को साढे तीन घंटा वे अपनी प्रैक्टिस करते हैं, बाकी समय पढ़ाई पर ध्यान देते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments