Friday, May 17, 2024
Homeशिक्षा जगतवैज्ञानिक रूप से सशक्त और समृद्ध शब्दकोश है हिंदी भाषा

वैज्ञानिक रूप से सशक्त और समृद्ध शब्दकोश है हिंदी भाषा

हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय में हुआ हिन्दी सप्ताह का समापन

हिन्दी निबंध, स्वरचित कविता पाठ, ज्ञान व मनोरंजन पर आधारित अमीर खुसरों की पहेलियाँ आदि प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित

वृंदावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक हिन्दी सप्ताह विभिन्न रोचक गतिविधियों के साथ मनाया गया। हिन्दी दिवस पर हिन्दी सप्ताह का शुभारम्भ करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अंजू सूद ने बताया कि हिन्दी आज वैश्विक भाषा बनती जा रही है। प्रधानमंत्री विभिन्न राष्ट्रीय मंचों से गर्व से हिन्दी भाषा में संबोधन करते हैं। यह एक ऐसी भाषा है, जो वैज्ञानिक रूप से सशक्त है, समृद्ध शब्दकोश है, भावों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। भाषा है तो संस्कृति है, संस्कृति है तो देश का अस्तित्व है।
हिन्दी सप्ताह के अन्तर्गत हिन्दी निबंध, स्वरचित कविता पाठ, ज्ञान व मनोरंजन पर आधारित अमीर खुसरों की पहेलियाँ, हिन्दी भाषा वर्गीकरण, भाषा में शुद्ध हिन्दी शब्दों का प्रयोग, व्याकरण ज्ञान, भाषण, हिन्दी साहित्य, इतिहास व काल परिचय, वर्तनी शुद्धता व प्रयोग, प्रश्नोत्तरी आदि क्रियाकलाप द्वारा हिन्दी भाषा के ज्ञान का स्थायीकरण किया गया।
विद्यालय की आचार्या सीमा माहेश्वरी व तनु रावत ने हिन्दी सप्ताह समापन पर छात्राओं को बताया कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं में भाषिक कौशल विकसित करने का अवसर मिला। निजभाषा प्रेम में वृद्धि करने का उत्तम अनुभव है। छात्राओं को अपने भावों, ज्ञान एवं विचारों की भाषिक, कायिक तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति हेतु अवसर प्राप्त हुए है। कार्यक्रम में अरूणा शर्मा, गुंजन शर्मा, कुसुम सैनी, सरिता रानी तथा राखी चतुर्वेदी का सहयोग रहा।
विद्यालय समिति के अध्यक्ष पद्मनाभ गोस्वामी, बाँकेबिहारी शर्मा, विश्वनाथ गुप्ता, महेश अग्रवाल, रेखा माहेश्वरी, प्रधानाचार्या डॉ अंजू सूद व समिति के समस्त पदाधिकारियों ने हिन्दी विभाग द्वारा सम्पन्न हिन्दी सप्ताह कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments