Monday, April 29, 2024
Homeविजय गुप्ता की कलम सेपरमाणु संयंत्रों के विस्तार की जिम्मेदारी भी स्टार वायर इंडिया के कंधों...

परमाणु संयंत्रों के विस्तार की जिम्मेदारी भी स्टार वायर इंडिया के कंधों पर

मथुरा। चंद्रयान और सूर्ययान के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली विश्व विख्यात कंपनी स्टार वायर इंडिया ने एक और ऊंची चलांग मारी है। देश के परमाणु संयंत्रों के विस्तार की जिम्मेदारी भी अब इस कंपनी के कंधों पर है। उक्त जानकारी स्टार वायर इंडिया के अध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता ने देते हुए कहा कि हमारी कंपनी के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।
     उल्लेखनीय है कि श्री महेंद्र कुमार गुप्ता कंपनी के संस्थापक सेठ सीताराम गुप्ता के बड़े पुत्र हैं। सेठ जी ने लगभग 50 वर्ष पूर्व इस कंपनी की स्थापना की थी जो फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में स्थित है। सेठ सीताराम गुप्ता मथुरा से जुड़े हुए हैं, वे पत्रकार विजय कुमार गुप्ता के मौसेरे भाई हैं। उल्लेखनीय है कि स्टार वायर इंडिया रेल, हवाई जहाज, सेना के हथियार व अन्य साजो समाज, बुलेट प्रूफ कार, बुलेट प्रूफ जैकेट यहां तक कि इसरो द्वारा छोड़े जाने वाले यानों के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। ब्रह्मोस मिसाइल का पूरा ढांचा इसी कंपनी की देन है। इस कंपनी द्वारा जो भी उत्पाद बनाए जाते हैं वे कंपनी के वैज्ञानिकों व श्रेष्ठ इंजीनियरों द्वारा खास अनुसंधान के बाद तैयार होते हैं। यही कारण है कि कंपनी की धाक विश्व भर में है।
     91 वर्षीय सेठ सीताराम गुप्ता महावर वैश्य समाज से हैं स्टार वायर इंडिया कंपनी की उपलब्धियों से देश भर के महावर वैश्य बंधु आल्हादित हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि स्टार वायर द्वारा इतनी ऊंचाई छू लेने के बावजूद यह कंपनी प्रचार प्रसार से एकदम दूर गुमनाम सी बनी हुई है। इसके पीछे का राज यह है कि सेठ सीताराम जी की सोच अति श्रेष्ठ क्वालिटी के उत्पादों के द्वारा देश सेवा करना है। उनकी यह सच्ची देशभक्ति उन नामचीन उद्योगपतियों के लिए प्रेरक संदेश है, जो साम, दाम, दंड, भेद वाले फार्मूले से केवल धन कुबेर बनने की जोड़ तोड़ में लगे रहते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments