Monday, May 6, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम वृन्दावन में हुआ नवनिर्मित अखंडानंद भवन और दवाखाने का...

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम वृन्दावन में हुआ नवनिर्मित अखंडानंद भवन और दवाखाने का उद्घाटन

अखंडानंद भवन में निवास करेंगे अस्पताल के 44 कर्मचारी

वृंदावन। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में नवनिर्मित अखंडानंद भवन और दवाखाने का उद्घाटन
मुख्य अतिथि रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी गौतमानन्द महाराज द्वारा वेद मंत्र उच्चारण के मध्य किया गया।
रामकृष्ण मिशन, दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वलोकानन्द महाराज ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृन्दावन के प्रगति और सेवा भाव की प्रशंसा की। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी गौतमानन्द महाराज ने अपने आशीर्वचन में सेवाश्रम को बधाई दी। कहा कि श्री रामकृष्ण देव के बताये हुए मार्ग शिव ज्ञान से जीव सेवा भी एक साधना का मार्ग है। भगवान सभी जीवों के भीतर निवास करते हैं और जीवों की ईश्वर मानकर सेवा करना उस ईश्वर की ही पूजा होती है। ऐसा नहीं कि अस्पताल में की गई सेवा ही ईश्वर की सेवा है बल्कि किसी भी प्रकार किसी जीव की सेवा ईश्वर की सेवा हो सकती है। उन्होंने कहा कि ईश्वर को अपना समझना चाहिए क्योंकि ईश्वर भी हमें अपना समझते हैं और हम सब पर सब समय कृपा करते हैं।
स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृंदावन पिछले 115 वर्षों से पवित्र ब्रज धाम और मथुरा के आसपास के जिलों के अभावग्रस्त रोगियों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। अस्पताल अपने सभी रोगियों को उनकी जाति, पंथ या समाज के किसी भी वर्ग के लोगों से भेदभाव किये बिना, निःशुल्क या कम मूल्यों पर गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करता आ रहा है।
उन्होंने नवनिर्मित कर्मचारियों हेतु बनाए गए भवन ‘अखंडानंद भवन’ के लिए श्याम स्टील मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड को आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद दिया।
अस्पताल प्रभारी स्वामी कालीकृष्णानन्द महाराज ने बताया कि सेवाश्रम एक छोटे से क्लिनिक से प्रारम्भ करके आज रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृंदावन आधुनिक सुविधाओं से लैस 300 बिस्तरों वाला मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल चला रहा है। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल अस्पताल 320 बिस्तरों वाला जनरल स्पेशियलिटी अस्पताल है। जिसमें कुछ सुपर स्पेशियलिटी हैं कैंसर चिकित्सा, जॉइंट रिप्लेसमेंट, शल्य चिकित्सा, ह्रदय चिकित्सा, मूत्र रोग चिकित्सा, गुर्दा रोग (मेघ रोग) चिकित्सा, स्नायु रोग चिकित्सा जैसी विशेष सुविधाओं के अलावा अन्य सभी साधारण सेवाएं प्रदान करता है। अस्पताल मथुरा और उसके आसपास गरीब और संकटग्रस्त लोगों की सेवा कर रहा है। बताया कि हृदय चिकित्सा के पश्चात अब पेट स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध हो चुकी है जो कि मथुरा के आसपास के जिलों में एक मात्र पेट सिटी स्कैन है। कार्य बढ़ने के साथ कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ रही है अतः उनके रहने की सुविधा हेतु यह कदम उठाया गया इसमें 44 कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था की गई है।
स्वामी नित्यात्मानन्द महाराज ने उद्बोधन संगीत और स्वामी गीतेशानंद महाराज ने समापन संगीत में भजन के द्वारा समा बांध दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments