
वृंदावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में कन्या भारती का गठन किया गया।
बालिकाओं के नैसर्गिक, मनोवैज्ञानिक, भावात्मक एवं संस्कारमय विकास के उद्देश्य से गठित कन्या भारती के माध्यम से छात्राओं में नेतृत्व, स्वावलंबन, सहयोग, समन्वय, संवाद एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित की जाती है।
कक्षा षष्ठी से द्वादशी तक प्रत्येक कक्षा से चार-चार छात्राओं का उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार चयन कर 10 परिषदों का गठन किया गया।प्रधानाचार्य रजनी गुप्ता ने छात्राओं को उनके कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी देते हुए शपथ दिलाई तथा परिषद प्रमुख छात्राओं को बैज पहनाकर शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालयप्रबंध समिति से राजकुमारी धानुका रेखा माहेश्वरी, पद्मनाभ गोस्वामी, विश्वनाथ गुप्ता, कमल खंडेलवाल, उमेश चंद्र शर्मा ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

