HomeUncategorizedजीएल बजाज के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को दी अनुशासन की सीखअरुणोदय-2026 में बही...

जीएल बजाज के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को दी अनुशासन की सीखअरुणोदय-2026 में बही उत्साह और उमंग की बयारछात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम


मथुरा। जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसन मथुरा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत, उन्हें संस्थान के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने तथा उनके नए शैक्षणिक सफर की सकारात्मक शुरुआत के उद्देश्य से ओरिएंटेशन प्रोग्राम अरुणोदय-2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेनू शर्मा (एडिशनल मेम्बर, रेलवे बोर्ड) तथा विशिष्ट अतिथि प्रदीप शर्मा (सेवानिवृत्त मुख्य पर्यावरण अभियंता, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) ने नवागंतुक विद्यार्थियों से व्यक्तित्व, सोच और नेतृत्व क्षमता के विकास पर जोर देने का आह्वान किया।
अरुणोदय-2026 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रेनू शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रदीप शर्मा एवं संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की शैक्षणिक परम्पराओं, अनुशासन, उपलब्ध सुविधाओं एवं विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि रेनू शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व, सोच एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, अनुशासन बनाए रखने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती शर्मा ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने तथा तकनीकी ज्ञान के साथ व्यवहारिक कौशल विकसित करने का संदेश दिया।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, तकनीकी सुविधाओं, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं अन्य विद्यार्थी-केंद्रित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को संस्थान के विभिन्न प्रमुख स्थलों एवं प्रयोगशालाओं का कैम्पस भ्रमण भी कराया गया, जिससे वे कॉलेज के वातावरण और उपलब्ध संसाधनों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित हो सके।
अरुणोदय-2026 में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के बीच विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक क्षमता की मनमोहक बानगी पेश की। विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और टीम-भावना विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन डॉ. अजय उपाध्याय के आभार से हुआ। डॉ. उपाध्याय ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, संस्थान प्रबंधन तथा सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार मानते हुए एंकरों एवं वॉलंटियरों के विशेष सहयोग, समर्पण और अनुशासन की प्रशंसा की।
चित्र कैप्शनः मुख्य अतिथि रेनू शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए संस्थान की निदेशक।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments