Friday, May 3, 2024
Homeजुर्मघर में एक ही परिवार के 5 लोगों के मिले शव, पुलिस...

घर में एक ही परिवार के 5 लोगों के मिले शव, पुलिस जांच में जुटी


बेंगलुरु। बयादरहल्ली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इनमें से चार शव फांसी के फंदे पर लटके मिले जबकि मृतकों में शामिल 9 महीने की एक बच्ची का शव बेड पर पड़ा मिला। घटना के खुलासे के बाद से इलाके में दहशत है।

फांसी के फंदे पर लटके मिले परिवार के 4 लोग

बेंगलुरु के बयादरहल्ली स्थित घर में परिवार के 4 लोग फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले, वहीं 9 साल की बच्ची का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। हालांकि इस दौरान घर में ढाई साल की एक बच्ची जिंदा मिली, जिसको पुलिस ने जिसको अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच पड़ताल शुरु का दी है। पुलिस द्वारा घर के आसपास के पड़ौसियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस टीम हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

जांच में सामने आई ये बात

गौरतलब है कि इस मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ। पुलिस के मुताबिक, 4 दिन पहले ही इन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान 51 साल की भारती, 34 साल के सिंचना, 31 साल की सिंधूरानी, 25 साल के मधुसागर और सिंधूरानी की 9 महीने की बेटी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक जब घर का मुखिया शंकर अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के 5 लोगों की मौत हो चुकी है। घर के लोग पिछले कई दिनों से उसका फोन नहीं उठा रहे थे तभी उसे शक हुआ था। इसके बाद वो अपने घर पहुंचा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments