Monday, February 16, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़रीट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी वैन की ट्रक...

रीट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी वैन की ट्रक से भिड़ंत, छह की मौके पर मौत

जयपुर। शनिवार को जयपुर में भीषण बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां चाकसू में एनएच-12 निमोडिया मोड़ पर ट्रक और वैन में भिडंत हो गई, जिसमें छह लोगों की मौके पर मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए। घायलों को चाकसू के सैटेलाईट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वैन में सवार 11 लोग बारां से सीकर रीट की परीक्षा देने जा रहे थे।

ट्रेक और वैन के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में वैन चालक की भी मौत हो गई। वहीं चार परीक्षार्थियों ने भी दम तोड़ दिया। घायल छात्रों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शवों की शिनाख्त कराई जा रही है। दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments