Tuesday, September 16, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिलाओं समेत 5 घायल

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिलाओं समेत 5 घायल

  • किशोरी से दुष्कर्म के मामले को लेकर बताई जा रही दोनों पक्षों में रंजिश


कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन।
थाना क्षेत्र के जुल्हेंदी में देर रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। लाठी डंडे चलने से दो महिला सहित 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने मजरूबी देकर सीएचसी में भर्ती कराया है। 

जानकारी के मुताबिक 25 मई 2021 को एक 7 साल की किशोरी के साथ एक युवक ने अपने घर टीवी दिखाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। उसी रंजिस को लेकर ब्रहस्पतिवार की देर रात आरोपी पक्ष के श्याम सुंदर, महावीर, श्याम, महेश, खेमी, प्रदीप भोला, गोविंद ने पीड़ित पक्ष पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष से दिनेश, सुंदर, त्रिवेणी, हेमंत व मधु घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने मजरूबी चिट्ठी देकर सीएचसी में भर्ती कराया है। भगवत ने बताया आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं।

एक सप्ताह से लगातार गाली गलौज कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। देर रात मारपीट कर पांच लोग घायल कर दिए हैं। थाने में तहरीर दी है।  थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments