Monday, May 6, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ के साथ आठ दिवसीय वेद प्रचार...

आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ के साथ आठ दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह हुआ प्रारम्भ


नरेन्द्र सिंघल
कोसीकलां।
शुक्रवार को कोसीकला के ओल्ड जीटी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में आठ दिवसीय वेंद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ प्रारम्भ हो गया। इस मौके पर आर्य समाज के संरक्षक ओमप्रकाश आर्य, प्रधान डॉ अमरसिंह पोनियां, मंत्री नरेंद्र कुमार आर्य, डॉ प्रकाश आर्य, पदाधिकारी महेश आर्य, सत्यप्रकाश आर्य, यज्ञ कर्ता विवेक उपाध्याय, प्रेम सिंह पोनियां, राजेन्द्र प्रसाद आर्य, धर्मप्रकाश आर्य, विजय आर्य सहित अन्य आर्य समाज के पदाधिकारी ओर सदस्यों ने वेंद प्रचार सप्ताह के उपलक्ष्य में हर्षाेल्लास के साथ हवन यज्ञ में शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी।

इस अवसर पर सभी आर्य समाज के लोगो ने आर्य समाज के सिद्धांतों पर चलने एवं वेदों के प्रचार पर जोर देने का संकल्प लिया। आर्य समाज के संरक्षक ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि शुद्ध परिमार्जित जीवन का नाम संस्कृत है।
आचार, विचार और सद्भावना ही संस्कृति है जिसका आधार संस्कृत भाषा है। वेंद का प्रचार और प्रसार करना आर्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति का परम धर्म है।

वेंद प्रचार सप्ताह के माध्यम से कोसीकला आर्य समाज का कहना है मनुष्य काम, क्रोध, लोभ, मोह के वशीभूत होकर कार्य करते हैं। हमें ईश्वर की उपासना करनी चाहिए, जिससे ईश्वरीय बल की प्राप्ति होती है। ईश्वरीय बल से हमारे दुर्गुण दूर होते हैं, जिससे जीवन में सुख-शांति आती है। इस मौके पर मौजूद सभी लोगो ने आठ दिवसीय वेंद प्रचार सप्ताह पर प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन अपने अपने घरों में हवन करने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments