Wednesday, May 14, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़नगर आयुक्त बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजन स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को...

नगर आयुक्त बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजन स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

मथुरा। नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा सामूहिक विवाह की तैयारियों के दृष्टिगत बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज मथुरा में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।


नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा 25 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 25 जोड़े (हिन्दू व मुस्लिम) का हिन्दू व मुस्लिम रिवाज के अनुसार विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा विवाह सम्बन्धी समस्त व्यवस्थाएं करायी जायेगी। उक्त व्यवस्थाओं के दृष्टिगत नगर आयुक्त द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा विवाह के लिए मण्डप व आगन्तुकों के बैठने के लिए स्थल निर्धारित किया गया।


कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण कराये जाने के लिए अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, महाप्रबंधक जल, अधिशासी अभियंता सिविल आदि अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम, अधिशासी अभियंता जल, राधेश्याम, राजस्व निरीक्षक यादवेन्द्र आदि नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments