Wednesday, May 1, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़पुष्टिमार्ग संप्रदाय के प्रकांड विद्वान तृतीय पीठाधीश्वर बृजेश कुमार महाराज का गौलोक...

पुष्टिमार्ग संप्रदाय के प्रकांड विद्वान तृतीय पीठाधीश्वर बृजेश कुमार महाराज का गौलोक गमन

मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की तृतीय पीठ के पीठाधीश्वर बृजेश कुमार महाराज का आज दोपहर बड़ोदरा में गोलोक गमन हुआ है। पुष्टिमार्ग संप्रदाय और सभी वैष्णवजन अत्यंत दुखी हैं। महाराज श्री संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे और उन्होंने जेजे स्कूल आफ आर्ट्स मुंबई से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी और 2009 में महाराजश्री को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा ब्रह्मर्षि की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

महाराजश्री के नेतृत्व में लगभग 175 मंदिरों का संचालन हो रहा था और देश विदेश में सभी पुष्टिमार्ग के बारे में जानकारी महाराजश्री के लेते थे। मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर भी उन्हीं के संचालन में अपनी ऊंचाइयों तक जा रहा है। यह जानकारी मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी दे दी। उनके सुपुत्र डॉ वागीश कुमार महाराज व उनके सभी परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति यमुनाजी व ठाकुर द्वारकाधीशजी प्रदान करें, ऐसी प्रार्थना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments