Friday, March 29, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगा कासगंज का नाम, कई...

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगा कासगंज का नाम, कई संस्थानों के नाम में भी हो सकता है बदलाव


कासगंज। यूपी की योगी सरकार कासगंज जिले का नाम बदल कर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्यार्ण ंसह के नाम पर रख सकती है। जिला पंचायत बोर्ड ने दिवंगत भाजपा नेता कल्याण सिंह के नाम पर जिले का नाम रखने का प्रस्ताव पारित कर यूपी सरकार से सिफारिश की है। नाम बदलने के प्रस्ताव को बहुमत से पारित कर दिया गया है। इसी के साथ कासगंज जिला पंचायत जिले का नाम बदलने का प्रस्तााव उत्तरप्रदेश शासन को भेजेगी। उधर, स्थानीय लोगों की मांग है कि जिले के नाम बदलकर संत तुलसीदास नगर या भगवान वराह के नाम पर रखा जाए।


बता दें कि इससे मायावती सरकार के शासनकाल में जिले का नाम बदलकर काशीराम नगर रखा गया था। बाद में वर्ष 2012 में सूबे की सरकार बदलने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कासगंज जिले का नाम कांशीराम नगर से बदलकर फिर से कासगंज कर दिया था।

बोर्ड में लिया गया फैसला

हाल ही में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद 4 सितंबर को कासगंज जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिले का नाम बदलकर कल्याण सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया। बोर्ड की बैठक अध्यक्ष रत्नेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई। जिला पंचायत वॉर्ड संख्या चार की सदस्य सितारा कश्यप ने बैठक में प्रस्ताव रखा है। जिला कासगंज का नाम बदलकर स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाए। इस प्रस्ताव को सदस्योंने बहुमत से पारित कर दिया।

इन संस्थानों के भी बदलेंगे नाम

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह को उनके तेरहवीं कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐलान किया था कि लखनऊ के सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान और बुलंदशहर के राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण कल्याण सिंह के नाम पर किया जाएगा। इसी के साथ लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री की एक प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments