Monday, April 29, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यमुना एक्सप्रेस वे पर बस और डम्फर की भिड़ंत में 13 यात्री...

यमुना एक्सप्रेस वे पर बस और डम्फर की भिड़ंत में 13 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

मथुरा। नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह तड़के आगरा से नोएडा की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस एक सामने चल रहे डम्फर में टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है।


जानकारी के मुताबिक प्राइवेट स्लीपर बस कानपुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, ज्यादातर यात्री अपनी सीटों पर झपकी ले रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 65 के समीप सुबह करीब चार बजे अचानक बस के आगे चल रहे गिट्टी से भरे डम्फर में टकरा गई। जिससे सीटों पर बैठे यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

कुछ यात्री चीख-पुकार मचाते हुए बस की खिड़की खोल कर बाहर कूद पड़े। हादसे में अलसीफा, आशा, रौनक, रहीश, मुगुना, अकील, रामसागर, सन्नी, पूनम व नन्दनी निवासी दिल्ली तथा अनुज, अंकित, सर्वेश निवासी रामपुर घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई गई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवा कर आवागमन सुचारू कराया।

बाजना कट चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि हादसे में 13 लोग घायल है। जिन्हें अस्पताल तथा अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। इस दौरान कुछ देर को एक्सप्रेस वे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments