Monday, May 6, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में 28 नवंबर को होगा ब्राह्मण एकता संगम का आयोजन

मथुरा में 28 नवंबर को होगा ब्राह्मण एकता संगम का आयोजन

कोसीकलां। ब्राह्मण महासभा कोसीकला की एक आवश्यक बैठक के एम केमिकल परिसर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महासभा के ब्रज क्षेत्र संयोजक पं जगदीश प्रसाद सुपानिया ने की।


बैठक को संबोधित करते हुए ब्रज प्रांत अध्यक्ष पं रमेश दत्त शर्मा ब्रज क्षेत्र महामंत्री पं राजेश पाठक ने कहा कि 28 नवंबर को मथुरा में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में विशाल ब्राह्मण एकता संगम का आयोजन हो रहा है जिसमें ब्राह्मण समाज की सामाजिक एवं राजनीतिक दिशा पर चिंतन किया जाएगा। इस सम्मेलन में ब्रज क्षेत्र के 1000 ब्राह्मण प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह आयोजन संपूर्ण गैर राजनीतिक है। इसमें संत महंत पंडित कर्म के विद्वान एवं प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विप्र भाग लेंगे सम्मेलन की सफलता के लिए ब्रज क्षेत्र को 21 सेक्टरों में बांटा गया है।


व्यवस्थाओं के लिए समितियां बनाई गई हैं श्री ब्राह्मण सभा कोसीकला के अध्यक्ष- विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री- सुरेश चंद शर्मा, पं राजेश पहलवान ने कहा कि यह सम्मेलन ब्राह्मण एकता में मील का पत्थर साबित होगा। अपने अध्यक्षीय संबोधन में ब्रज क्षेत्र संयोजक जगदीश प्रसाद सुपानिया ने कहा कि ब्राह्मण राष्ट्र की उन्नति के लिए हमेशा तत्पर रहा है राजनीतिक दलों ने ब्राह्मणों को वोट मात्र समझ लिया ब्राह्मणों का स्वाभिमान यदि अखंड रखना है तो ब्राह्मणों को एक होना होगा।

बैठक में रेवती रमण शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, गोपी पंडित, हरीवल्लभ शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, गोपाल शर्मा,हितहरी शर्मा, हेतराम शर्मा, मंगल शर्मा, चेतराम शर्मा, पदम शर्मा, अनु वैध, घीसाराम शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, आदि उपस्थित थे संचालन महासभा के उप मंत्री अन्नू वैध ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments