ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज मंगलवार को माघ बदी प्रतिपदा अगले दिन सुबह 06:56 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , माघ कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , माघ मासीय व्रत – स्नान – यम – नियमादि शुरु , माघ में मासभर प्रयाग में त्रिवेणी या काशी के दशाश्वमेघ घाट पर स्नान करना चाहिए , तिलपात्र दान , बुध पश्चिम में अस्त 17:13 पर , गुरु शतभिषा नक्षत्र में 15:37 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 30:42 से , इष्टि , षोडसकारण व्रत प्रारम्भ (जैन ) , थै पुण्यम् (द.भा.) , श्री महादेव गोविंद रानाडे जयन्ती , श्री आबाजी तुबाजी सानप ( ‘भगवानबाबा’) स्मृति दिवस व श्री हरिवंशराय बच्चन स्मृति दिवस ।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- माघ
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- प्रतिपदा अगले दिन सुबह 06:56 तक
- पश्चात- द्वितीया
- नक्षत्र- पुष्य अगले दिन सुबह
- 06:42 तक
- पश्चात- आश्लेषा
- करण- बालव-18:11 तक
- पश्चात- कौलव
- योग- विश्कुम्भ-16:06 तक
- पश्चात- प्रीति
- सूर्योदय- 07:14
- सूर्यास्त- 17:48
- चन्द्रोदय- 18:06
- चन्द्रराशि- कर्क-दिनरात
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 12:10 से 12:52
- राहुकाल- 15:10 से 16:29
- ऋतु- शिशिर
- दिशाशूल- उत्तर
कल बुधवार को माघ बदी द्वितीया पूर्णरात्रि , शनि पश्चिम में अस्त 07:18 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्री महाराणा प्रताप सिंह स्मृति दिवस , श्री देवेन्द्र नाथ टैगोर स्मृति दिवस व आचार्य ओशो (रजनीश ) पुण्य दिवस / महोत्सव।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय