Friday, May 17, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़पूर्वांचल होली मिलन समारोह में बरसे संस्कृति के कई रंग

पूर्वांचल होली मिलन समारोह में बरसे संस्कृति के कई रंग

पूर्वांचल होली मिलन समारोह में ब्रज के लोकगीतों के साथ-साथ अवधी, मैथिली और भोजपुरी गीतों पर खेली गई होली।

मथुरा। कान्हा की नगरी मथुरा में होली की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में मथुरा के धौली प्याऊ रोड स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में पूर्वांचल होली मिलन समारोह- 2022 का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में होली के हर एक रंग की सतरंगी छटा देखने को मिली। समारोह में संस्कार, संस्कृति और सद्भाव का संगम दिखा तो संस्कृति के कई रंग बरसे। गुलाल और चंदन की खुशबू से समारोह महक उठा वहीं गीत-संगीत और नृत्य के साथ सुरों की सरिता देर रात तक बहती रही।

इस रंग-बिरंगे होली मिलन समारोह में ब्रज के लोकगीतों के साथ-साथ अवधी, भोजपुरी, मगही, मैथिली आदि गीतों पर हर कोई झूमने को मजबूर हो गया। होली की खुमारी यहां इस कदर छाई हुई थी कि इस समारोह में मौजूद हर शख्स जहां खड़ा था वहीं झूम रहा था। पूर्वांचल होली मिलन समारोह का ये तेरहवां भव्य संस्करण था। पूर्वांचल होली मिलन समारोह में विशेष तौर पर राम खिलाड़ी शर्मा, अंजनी कुमार पांडेय, आभा द्विवेदी, प्रिया सिंह, ऋतु मोहन, बृजेश बैरागी, जयराम, गीता देवी, रामखिलाडी शर्मा, सीमा सिंह, पिंकू गौतम, दिनेश सिंह, पुष्पलता पांडे, रेनू शर्मा, कंचन रंजन, मधुरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, बबली सिंह ,सुविता देवी,संतोष सिंह,मनीषा सिंह,अशोक सिंह,मनोज सिंह,विश्वमोहन,राजपति यादव,प्रमिला देवी,बबिता देवी के द्वारा गाए गए ब्रज के साथ-साथ पूर्वांचल और बिहार के भोजपुरी गीतों पर लोगों ने होली का मजा लिया। साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम में नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति अंश, दीपिका,निराली, सारिका, रिद्धि, अनुष्का और काजल, भम,श्रेया,सारिका,शिवन्या,आकृति,अक्षरा,समीक्षा, तरूपी ने दी। कार्यक्रम का सफल संचालन लोक सभा टीवी के वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अमरेन्द्र गुप्ता ने किया।

पूर्वांचल होली मिलन समारोह की अध्यक्षता पूर्वांचल समिति, मथुरा के अध्यक्ष बी के सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा की होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। सचिव श्रीदास प्रजापति ने कहा कि यह कार्यक्रम ब्रज में पूर्वांचलवासियों के दिलों को जोड़ने का काम करता है। पूर्वांचल समिति के वरिष्ठ संरक्षक देबू लाल गुप्ता ने कहा कि रंगों का पर्व होली सामूहिकता और आनंदित जीवन जीने का संदेश देता है।

एडवोकेट एसपीएन सिंह ने कहा कि गंगा जमुना की जो तहजीब है उसे ज़िंदा रखने के लिए बहुत लोगों की सहायता रहती है, यह त्यौहार परस्पर दिलों को जोड़े रखता है। पूर्वांचलवासी एकत्रित होकर एक रंग में जहां आनंदित हुए वहीं, जीवन के मीठे-कड़वे अनुभवों को साझा कर नव उमंग के साथ जीवन राह पर चलने को प्रणबद्ध भी हुए। इस दौरान संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों और समारोह में सम्मिलित हुए सभी दर्शकों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

पूर्वांचल होली मिलन समारोह में डॉ. धनंजय तिवारी, कौशलेश द्विवेदी, प्रमोद कुमार सिंह, प्रेम चौधरी, एस के राय, पी के रंजन,विनय कुमार, बी एन गर्ग,शंभू शरण सिंह, अम्बुज शर्मा, आर पी सिंह मामा,जयबहादूर सिंह,ज्ञानवर्धन झा,शशिकांत पाण्डे, मनीष सिंह,किशोर कुमार,रामलखन साहनी, घनश्याम सिंह, सी बी सिंह राठौर,ब्रजेश चौधरी, बी एस शर्मा,महेंद्र भगत,संतोष श्रीवास्तव, एन पी सिंह,अभय शुक्ला,अशोक कुमार,कन्हैया यादव, एस एन द्विवेदी,महेश शर्मा,योगेंद्र सिंह,शशिभूषण द्विवेदी,रमेश सिंह,अवंती कुमार सिंह,विष्णु यादव,राजपति यादव,राकेश सिन्हा,चंदन पांडे, सुजीत यादव, परमहंस सिंह सहित मथुरा में प्रशासनिक, रेलवे सहित अन्य विभागों में तैनात कई अधिकारियों समेत गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments