Friday, April 26, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)गोवर्धन: शीतल पुष्पों के श्रृंगार में विराजे गिरिराज महाराज, भक्तों का लगा...

गोवर्धन: शीतल पुष्पों के श्रृंगार में विराजे गिरिराज महाराज, भक्तों का लगा तांता

कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन।
सर्वांग पर चंदन लेप, शीतलता प्रदान करते व्यंजन, विभिन्न प्रजातियों के पुष्पों से सजा फूल बंगला, अद्वितीय सौंदर्य बिखेरते स्वर्णिम आभूषण में आराध्य प्रभु के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर गिरिराजजी के जयकारों से गूंज उठा। 

शनिवार को गोवर्धन के प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर सेवायत पवन कौशिक ने गिरिराजजी को गर्मी से बचाने के लिए दिव्य फूलों की कलियों से फूल बंगला सजाया। आराध्य प्रभु को शीतल सामिग्री ठंडाई, आमरस, लस्सी के साथ प्रभु के सर्वांग में चंदन का लेप लगाया गया। इससे प्रभु का गर्मी से बचाव हो सके। मंदिर में चारों तरफ विभिन्न प्रजातियों की फूलों की कलियां सुंदरता बिखेर रहीं थी। स्वर्ण आभूषण, पुष्प कलियों अद्वितीय सौंदर्य के बीच विराजे गिरिराजजी के दर्शन कर भक्त भावविभोर नजर आए। मंदिर परिसर गिरिराजजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। विनीता दुवे को उनके परिजनों ने वाट्सएप कॉल पर गिरिराजजी के दर्शन किए तो वह भावुक हो गईं। पवन कौशिक ने बताया कि बहुत से भक्तों को वाट्सएप कॉल से दर्शन कराए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments