Sunday, May 5, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 15 जून 2022, बुधवार

आज का पञ्चांग: 15 जून 2022, बुधवार


ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज बुधवार को आषाढ़ बदी प्रतिपदा 13:33 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आषाढ़ मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ , आषाढ़ मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र 15:33 तक , सूर्य की मिथुन संक्रान्ति 12:03 पर (सामान्य पुण्यकाल 05:39 से 12:02 तक पश्चात् विशेष पुण्यकाल 18:29 तक , गो – अन्न – वस्त्र दान मन्दाकिनी स्नान ), राजस संक्रान्ति (उड़ीसा ) , शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में 12:47 पर , यमघण्ट योग सूर्योदय से 15:33 तक , ज्वालामुखी योग 13:32 तक , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का पारण , गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) , श्री अन्ना हज़ारे जन्म दिवस , आसियान डेंगू दिवस (कन्फर्म नहीं ) , विश्व बुजुर्ग दुव्र्यवहार जागरूकता दिवस व वैश्विक पवन दिवस।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- आषाढ़
  • पक्ष- कृष्णपक्ष
  • तिथि- प्रतिपदा – 13:33 तक
  • पश्चात- द्वितीया
  • नक्षत्र- मूल – 15:33 तक
  • पश्चात- पूर्वाषाढ़ा
  • करण- कौलव – 13:33 तक
  • पश्चात- तैतिल
  • योग- शुभ – 05:27 तक
  • पश्चात- शुक्ल
  • सूर्योदय- 05:22
  • सूर्यास्त- 19:20
  • चन्द्रोदय- 20:37
  • चन्द्रराशि- धनु – दिनरात
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- कोई नहीं
  • राहुकाल- 12:21 से 14:06
  • ऋतु- ग्रीष्म
  • दिशाशूल- उत्तर

कल बृहस्पतिवार को आषाढ़ बदी द्वितीया 09:46 तक पश्चात् तृतीया शुरु , सौर (मिथुन) आषाढ़ मासारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 19:57 से , गुरु श्री अर्जुनदेव पुण्य दिवस (नानकशाही) , श्री आदिनाथ गर्भ कल्याणक ( जैन , आषाढ़ कृष्ण द्वितीया ) , श्री मिथुन चक्रवर्ती जन्म दिवस , श्री सी एस वेंकटाचारी स्मृति दिवस , आचार्य श्री प्रफुल्ल चंद्र राय स्मृति दिवस , सिंध सम्राट राजा दाहिर सिंह का बलिदान दिवस , विश्व सागर कछुआ दिवस, अन्तर्राष्ट्रीय एकता दिवस (कन्फर्म नहीं) ।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments