Thursday, March 28, 2024
Homeजुर्मऑनलाइन गेमिंग एप के संचालक के खिलाफ एफआईआर, यूजर्स को बनाया धोखाधड़ी...

ऑनलाइन गेमिंग एप के संचालक के खिलाफ एफआईआर, यूजर्स को बनाया धोखाधड़ी का शिकार


बब्ले भारद्वाज
आगरा।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि दहतोरा निवासी दिलीप ने शिकायत की। इसमें कहा कि मोबाइल पर दानी दाता एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया था। इस एप में एक जून को एक हजार रुपये जमा किए थे। इसमें ऑनलाइन गेम खेलना था।

दिलीप ने गेम खेलकर एक हजार रुपये जीत लिए। छह जून से एप चालू नहीं हो रहा है। उसकी जानकारी में और भी लोग थे, जिन्होंने यह एप डाउनलोड कर रखा था। उनसे बात करने पर पता चला कि वह भी इसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। इस पर एप के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


आईडी बनाई थी, जमा थे एक हजार रुपये
दिलीप ने पुलिस को बताया कि गेम एप डाउनलोड करने के बाद एक आईडी बनानी थी। इसके बाद खेल खेल सकते हैं। रकम जीतने पर आईडी पर बने ई-वॉलेट में जमा हो जाती है। एप में ऑप्शन दिया गया था कि रकम को ई-वॉलेट में ट्रांसफर कर सकते थे। हारने पर जमा रकम कट जाती है। उन्होंने एक हजार रुपये जीते थे।

दिल्ली में है कार्यालय
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही ने बताया कि एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह दिल्ली से संचालित हो रहा था। इसका कार्यालय भी बना है। इसमें कर्मचारी काम कर रहे थे। प्ले स्टोर से एक सप्ताह पहले एप हटा दिया गया है। इसका एक टेलीग्राम चौनल भी था, जोकि अब नहीं आ रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments