Monday, May 6, 2024
HomeUncategorizedगणपति जयकारों के साथ किया प्रतिमा का किया विसर्जन

गणपति जयकारों के साथ किया प्रतिमा का किया विसर्जन

  • एनके गु्रप ने सात दिवसीय गणेश महोत्सव के बाद किया गणपति प्रतिमा का विसर्जन


मथुरा। एनके गु्रप के संस्कार सिटी में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया।
प्रतिदिन हवन-पूजन और भजन कीर्तन में पदाधिकारी गणपति भक्ति में सराबोर रहे। मंगलवार को
भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया।


इस अवसर पर जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के चीफ फाइनेंस ऑफीसर एवं एनके गु्रप के
निदेशक विवेक अग्रवाल ने मंगलवार को गणेशजी की प्रतिमा को यमुना स्थिति जुगल घाट पर
ले जाने से पूर्व संस्कार सिटी में महायज्ञ का आयोजन हुआ। गु्रप के सभी पदाधिकारियों ने
महायज्ञ में आहूति दी और नाचते, गाते, झूमते हुए प्रतिमा को विसर्जित किया। गणपति बप्पा
मोरिया के नारों से समूचा घाट गुंजायमान हो उठा।


विसर्जन के दौरान सीएफओ विवेक अग्रवाल ने कहा कि किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश
भगवान को पूजा जाता है। इनकी पूजा के बाद ही कोई भी कार्य किया जाता है। उन्होंने गणेशजी
का आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि सभी ब्रजवासियों पर यूंही कृपा बरसती रहे। हमेशा सब
स्वस्थ और खुशहाल रहें।

इस अवसर पर मेघा रावत, देवेन्द्र अग्रवाल, पुरोहित, मुकेश, रामेश्वर, धु्रव, राकेश एवं संस्कार सिटी
के समस्त स्थानीय लोगों सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments