Monday, May 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में युवतियों को अपने व्यक्तित्व को निखारने की प्रेरणा...

कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में युवतियों को अपने व्यक्तित्व को निखारने की प्रेरणा दी


मथुरा। महानगर ब्रज पं्रांत द्वारा श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में कुटुंब प्रबोधन का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गतं स्नातक एवं स्नातकोत्तर युवती गोष्ठी का आयोजन किया गया। युवतियों को सामाजिक जीवन में कुटुंब को एकरूपता में लाने हेतु संकल्प लेने की प्रेरणा दी गयी।


इस गोष्ठी में विभाग संयोजक द्वारा सामान्य अध्ययन में आने वाली जानकारी युवतियों को दी गई। इसमें प्रश्नोंत्तर के द्वारा बताया गया कि हमारे देश में कौन-कौन सी चीज प्रथम स्थान रखती हैं। डॉ रश्मि गोयल जो कि एक चिकित्सक हैं एवं डॉ नेहा मित्तल जी ने युवतियों के जीवन में आने वाली शारीरिक समस्याओं के बारे में गहनता से जानकारी दी और अपने व्यक्तित्व को निखारने की प्रेरणा दी ।


इसी क्रम में महिला विभाग समन्वयक ने देश की महान विभूतियों के बारे में बताया कि सावित्रीबाई फुले ,रानी पद्मावती ,रानी लक्ष्मीबाई हमारे देश के प्रमुख उदाहरण है। जो इतिहास में दर्ज हैं। हमें उनसे क्या शिक्षा लेनी चाहिए। आगे इसी क्रम में डॉक्टर वीरेंद्र मिश्र जी ने आदर्श जीवन में कुटुंब के महत्व को समझाया और अपने परिवार को कैसे एकजुट करें। इस सबंध में युवतियों को बताया गया। अंत में सत्यमित्रानंद ने कुटुंब परिवार एक जीवन का प्रमुख अंग है। इसको कभी विभाजित नहीं किया जा सकता। आज अनर्गल तथ्यों से बहला-फुसलाकर जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा हैं। युवतियों का भविष्य खतरे में है हमें कोई भी निर्णय सोच समझ कर लेना चाहिए। इन विषयों पर प्रकाश डाला इस गोष्ठी में उपस्थित करीब 115 युवतियों ने भाग लिया।

इसमें उपस्थित सज्जनों में डॉ वीरेंद्र मिश्रा (विभाग संघचालक) , महेश किलनोत (विभाग संयोजक), रीना भदौरिया (विभाग महिला समन्वयक) ,डॉ रश्मि गोयल (प्रमुख चिकित्सक), डॉक्टर नेहा (वरिष्ठ पैथो लोजिस्ट), आचार्य ,सत्यमित्रानंद कुटुंब महानगर पालक, शिवकुमार महानगर कार्यवाह ,श्री चौतन्य त्रिपाठी (महानगर संयोजक), अर्पित जादौन (सहनगर संयोजक), धीरेंद्र, रेखा रानी, शशि शर्मा, डॉ अरुण, रमेश सिसोदिया, कुलदीप, अशोक शर्मा, अजय दीक्षित, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments