Saturday, April 20, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)59 साल बाल 25 अक्टूबर को देश में सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण,...

59 साल बाल 25 अक्टूबर को देश में सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, इन दो राशियों के जातकों पर डालेगा प्रभाव

मथुरा। इस बार दिवाली के बाद 25 अक्टूबर को 59 साल के बाद सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण पड़ेगा। अभी तक सूर्यग्रहण एक घंटे और अधिक से अधिक दो घंटे या इससे कुछ अधिक समय तक देखा गया। लेकिन इस बार छह घंटे का सूर्य ग्रहण पड़ेगा। सूर्य ग्रहण का समय 25 अक्टूबर को 2.29 पीएम से लेकर 6.32 पीएम तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण जहां तुला राशि पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा तो वहीं सिंह राशि के लिए यह लाभ लेकर आएगा।ज्योतिषाचार्य डॉ.कमलेश पाण्डेय ने दी।

ज्योतिषाचार्य डॉ.कमलेश पाण्डेय ने बताया कि कि इस बार दीपों का पर्व दीपावली इस बार लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगी। क्यों कि इस बार संधि तिथि में दीपावली होने के कारण यह लंबे समय के बाद दिवाली पर्व ज्यादा फलदायी होगी। दीपावली का पर्व अक्सर हस्त और चि़त्रा नक्षत्र में पूजन होता है। इस बार ग्रहण पड़ने के कारण दिवाली पर्व लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा। लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त रात में 10.30 से लेकर 12.20 बजे तक लाभ की चौघड़िया मिथुन लग्न में होगा। इसके अलावा लक्ष्मी पूजन का शाम को भी शुभ मुहूर्त है। यह मुहूर्त प्रदोष बेला में सायं 5.17 बजे से 7.14 बजे तक रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments