Tuesday, April 23, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़गिरिराज दानघाटी मंदिर पहुंचे निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य कैलाश चंद

गिरिराज दानघाटी मंदिर पहुंचे निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य कैलाश चंद

गोवर्धन। श्री गिरिराज दानघाटी मंदिर पहुंचे निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य कैलाश चंद गिरि महाराज ने कहा कि गिरिराज जी साक्षात ईश्वर के रूप में विराजमान हैं। मनोमय वृत्तियों को शांत करने के लिए हम मंदिरों व मठों में परंपराओं के बीच जाते हैं। ज्ञान का मार्ग अति कठिन हैं। मंदिर देवालय और हमारी प्राचीन परंपराएं हमको ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया है। उनकी कामना है कि हिंदुस्तान का नाम पूरे विश्व पटल पर रोशन होना चाहिए। भारत का यश की ओर बढ़ना जरूरी है। दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी की पूजा अर्चना सेवायत पवन कुमार कौशिक एड. ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारणों के बीच कराई।

इस अवसर पर कन्हैया शर्मा, सेवाधिकारी मथुरा दास कौशिक, लाला पंडित, राजकुमार शर्मा, धीरज कौशिक आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments