Sunday, April 28, 2024
Homeशिक्षा जगतडॉ. देवेन्द्र पाठक को मिला राष्ट्रीय शिक्षा गौरव पुरस्कार

डॉ. देवेन्द्र पाठक को मिला राष्ट्रीय शिक्षा गौरव पुरस्कार

फार्मेसी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अमूल्य योगदान

मथुरा। नई दिल्ली के होटल ले मेरिडियन में आयोजित गरिमामय समारोह में राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी के निदेशक डॉ. देवेन्द्र पाठक को फार्मेसी शिक्षा और शोध में किए गए उनके अमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षा गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. पाठक को यह सम्मान राजीव कुमार सदस्य सचिव एआईसीटीई नई दिल्ली और शाजिया इल्मी राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा के करकमलों से प्रदान किया गया।
गौरतलब यह कि डॉ. देवेन्द्र पाठक फिलवक्त आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के शैक्षिक संस्थान राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. पाठक ने फार्मेसी शिक्षा में कई पुस्तकें लिखने के साथ ही सैकड़ों शोध किए हैं। इन्हें अब तक दर्जनों राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 18 अप्रैल को नई दिल्ली के होटल ले मेरिडियन में आयोजित समारोह में डॉ. पाठक को करतल ध्वनि के बीच राष्ट्रीय शिक्षा गौरव पुरस्कार से सम्मानित गया। विदित हो कि यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रसिद्ध विद्वानों को प्रदान किया जाता है।
आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल तथा राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी के प्राध्यापकों ने डॉ. देवेन्द्र पाठक को मिले राष्ट्रीय शिक्षा गौरव पुरस्कार पर प्रसन्नता व्यक्त करते उन्हें बधाई दी। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि डॉ. देवेन्द्र पाठक का फार्मेसी शिक्षा और शोध में अभूतपूर्व योगदान है। डॉ. पाठक द्वारा लिखी पुस्तकें तथा शोध-पत्र युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करने के साथ ही फार्मेसी के क्षेत्र में काफी उपयोगी साबित हो रही हैं। डॉ. पाठक का यह सम्मान आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के लिए गौरव की बात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments