Thursday, April 18, 2024
Homeजुर्मगांजे की तस्करी करने वाला दो किलो से अधिक गांजे के साथ...

गांजे की तस्करी करने वाला दो किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार

मथुरा। यमुना पार पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके पास से दो किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।

थाना के एसएसआई ओमवीर सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांजा की तस्करी की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने यमुना पार थाना क्षेत्र से अर्जुन पुत्र नारायण सिंह निवासी तिवारीपुरम लक्ष्मीनगर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से दो किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया व्यक्ति मूल रुप से विशनगंज थाना यमुना पार का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध एनडीपीएस में केस दर्ज किया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments