Friday, March 29, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ऋषि पंचमी पर्व पर कैसे करें पापों की निवृति, जानिए व्रत करने...

ऋषि पंचमी पर्व पर कैसे करें पापों की निवृति, जानिए व्रत करने की विधि और कथा


डॉ. सुमित्रा अग्रवाल
कोलकाता।
जाने अनजाने हमसे कई पाप हो जाते है और उन पापो के दुष्परिणाम हमें भोगने पड़ते है। जैसे की स्त्रियाँ रजस्वला अवस्थामें घरकी चीजों का स्पर्श करती हैं। जाने अनजाने होनेवाले पापके शमनके लिये ऋषिपंचमी का व्रत किया जाता है।

इसे ऋषि पंचमी क्यों कहा जाता है ?
हमारे सौर्य मंडल में सप्त ऋषि मंडल है। इन सप्त ऋषि अर्थात कश्यप, अत्रि, भरद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और वसिष्ठ तथा वशिष्ठ पत्नी देवी अरुन्धतीकी की पूजा ऋषि पंचमी को की जाती है इसीलिए इसका नाम ऋषि पंचमी पड़ा है।

व्रत करने की विधि
कोई भी व्रत संकल्प के बिना सम्पूर्ण फल नहीं देता है। हमारे शास्त्र में दान, हवन, व्रत सब के लिए संकलप विधि बताई गई है। स्नान आदि कर के अनेक रंगोंसे सर्वतोभद्रमण्डल बनाकर उसपर मिट्टी अथवा ताँबेका घट स्थापित करे और उसे वस्त्रसे वेष्टितकर उसके ऊपर ताँबे अथवा मिट्टीके बर्तनमें जौ भरकर रखना चाहिये। पञ्चरत्न, फूल, गन्ध और अक्षत आदिसे पूजन करना चाहिये। कलशके पास ही अष्टदल कमल बनाकर उसके दलोंमें सप्तर्षियों और वसिष्ठपत्नी देवी अरुन्धतीकी प्रतिष्ठा करनी चाहिये। इसके बाद सप्तर्षियों तथा अरुन्धतीका षोडशोपचारपूर्वक पूजन करना चाहिये। दिनमें केवल एक ही बार भोजन करना चाहिये ।

संकल्प करने की विधि
व्रतके प्रारम्भमें जल, अक्षत ले ले और अपना नाम बोले , अपना गोत्र बोलने के पश्चात ये बोले – की मेरे द्वारा हुई कायिक,वाचिक तथा मानसिक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हर गलती जिसके कारण मुझे अधिभौतिक, अधिदेविक तथा आध्यात्मिक दुःख मिल रहे है वे सब पापो से मेरी निवृति हो।

पूजा संपन्न होने के बाद क्या करें
पूजनके पश्चात् ब्राह्मण-भोजन कराकर कलश आदि पूजनसामग्रीको ब्राह्मणको दान कर दे।

क्या खाये और क्या न खाएं
ब्राह्मण को विदा करने के बाद एक बार हे भोजन करे। भोजन में दही और साठीका चावल खाये। नमक, हलसे जुते हुए खेतका अन्न खाना वर्जित है ।कुछ जगहों पर फलाहार करने को बताया गया है। जो लोग व्रत नहीं कर सकते है वे कथा अवस्य सुने। कथा सुनने या कथा करने से भी पाप नस्ट होते है।

कथा
सत्ययुगम श्यनजित् नामक एक राजा राज्य करता था। उसके राज्यमें सुमित्र नामवाला एक ब्राह्मण रहता था जो वेदोंका विद्वान् था। सुमित्र खेतीद्वारा अपने परिवारका भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी जयश्री सती, साध्वी और पतिव्रता थी। वह खेतीके कामोंमें भी अपने पतिका सहयोग करती थी। एक बार रजस्वला अवस्थामें अनजाने में उसने घरका सब कार्य किया और पतिका भी स्पर्श कर लिया। दैवयोगसे पति-पत्नीका दोनों का शरीर एक साथ ही शांत हुआ। रजस्वला अवस्थामें स्पर्शास्पर्शका विचार न रखनेके कारण स्त्रीने कुतिया और पतिने बैलकी योनि प्राप्त की, परंतु पूर्व जन्ममें किये गये अनेक धार्मिक कृत्योंके कारण उन्हें ज्ञान बना रहा। संयोगसे इस जन्ममें भी वे साथ-साथ अपने ही घरमें अपने पुत्र और पुत्रवधूके साथ रह रहे थे। ब्राह्मणके पुत्रका नाम सुमति था वह भी पिताकी भाँति वेदोंका विद्वान् था। पितृपक्षमें उसने अपने माता पिताका श्राद्ध करनेके उद्देश्यसे पत्नीसे कहकर खीर बनवायी और ब्राह्मणोंको निमन्त्रण दिया। उधर एक सर्पने आकर खीरको विषाक्त कर दिया। कुतिया बनी ब्राह्मणी यह सब देख रही थी। उसने सोचा कि यदि इस खीरको ब्राह्मण खायेंगे तो विष के प्रभावसे मर जायँगे और सुमतिको पाप लगेगा। ऐसा विचारकर उसने सुमतिकी पत्नीके सामने ही जाकर खीरको छू दिया। इसपर सुमतिकी पत्नी बहुत क्रोधित हुई और चूल्हेसे जलती लकड़ी निकालकर उसकी पिटाई कर दी। उस दिन उसने कुतियाको भोजन भी नहीं दिया।रात्रिमें कुतियाने बैलसे सारी घटना बतायी। बैलने कहा कि आज तो मुझे भी कुछ खानेको नहीं दिया गया जबकि मुझसे दिनभर काम लिया गया। सुमति हम दोनोंके ही उद्देश्यसे श्राद्ध कर रहा है और हमें ही भूखों मार रहा है। इस तरह हम दोनोंके भूखे रह जानेसे तो इसका श्राद्ध करना ही व्यर्थ हुआ।सुमति द्वारपर लेटा कुतिया और बैलकी वार्ता सुन रहा था। वह पशुओंकी बोली भलीभाँति समझता था। उसे यह जानकर अत्यन्त दुःख हुआ कि मेरे माता-पिता इन निकृष्ट योनियोंमें पड़े हैं। वह दौड़ता हुआ एक ऋषिके आश्रममें गया और उनसे अपने माता-पिताके पशुयोनिमें पड़नेका कारण और मुक्तिका उपाय पूछा। ऋषिने ध्यान और योगबलसे सारा वृत्तान्त जान लिया। उन्होंने सुमतिसे कहा कि तुम पति-पत्नी भाद्रपद शुक्ल पञ्चमीको ऋषिपञ्चमीका व्रत करो और उस दिन बैलके जोतनेसे उत्पन्न कोई भी अन्न न खाओ। इस व्रतके प्रभाव से तुम्हारेमाता -पिताकी मुक्ति हो जायगी। अनन्तर मातृ-पितृभक्त सुमतिने ऋषिपञ्चमीका व्रत किया, जिसके प्रभावसे उसके माता-पिताको पशुयोनिसे मुक्ति मिल गया।

यह व्रत शरीरके द्वारा अशौचावस्थामें किये गये स्पर्शा तथा अन्य पापोंके प्रायश्चित्तके रूपमें किया जाता है। इस व्रतसे स्त्रियोंको रजस्वलावस्थामें स्पर्शास्पर्शका विचार रखनेकी शिक्षा लेनी चाहिये। साथ ही पुरुषोंको भी इन दिनों संयमपूर्वक रहना चाहिये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments